कोरोना वायरस के चलते सभी बॉलीवुड स्टार्स घर में बंद हो गए हैं। हमेशा लाइमलाइट में रहने वाले स्टार्स अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अब सिर्फ घर की ही तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में सैफ अली खान और हाल ही में इंस्टा डेब्यू करने वाली करीना कपूर खान भी शामिल हैं। दोनों का बेटा तैमूर अली खान भी काफी सुर्खियों में रहता है।

अब तैमूर के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि उन्होंने टीवी डेब्यू भी कर लिया है। एक निजी न्यूज चैनल पर सैफ अली खान जुड़े हुए थे और इसी बीच वह अपने साथ तैमूर को भी ले आए। तैमूर कैमरे पर हल्क मास्क और ग्लवस पहनकर आए और अपने क्यूट अंदाज में मुस्कुराते दिखे। इस बीच सैफ बताते हैं कि उनका बेटा तैमूर अली खान हर चीज के लिए सकारात्मक रहता है।

पैपराजी के साथ भी है तैमूर अली खान की दोस्ती-
सैफ ने कहा कि वो और करीना काफी खुशनसीब हैं कि तैमूर अली खान उनके साथ घर पर हैं। टिम टिम अपने आसपास हर चीज के लिए सकारात्मक रहते हैं। हालांकि इस बीच सैफ क्वारनटाइन के दौरान के समय को भी शेयर करते हैं और 21 दिन के लॉकडाउन को जरूरी बताते हैं।

सैफ से जब पूछा गया कि तैमूर अपने पैपराजी दोस्तों को मिस कर रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि कुछ खास नहीं। तैमूर अली खान की पैपराजी से भी काफी अच्छी दोस्ती है। वह अक्सर पैपराजी को हाय बोलते नजर आते हैं, लेकिन अब बिल्कुल उसके उलट है क्योंकि पूरा देश लॉकडाउन है और किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *