भारतीय कृषि व्यवस्था का कायाकल्प

इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज के समय में कृषि संबंधित गतिविधियों में महिलाओं की बेहद सक्रिय भागीदारी है। लेकिन हमने एक लंबे समय तक उन्हें निर्णय लेने वालों की भूमिका निभाने से वंचित रखा है। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी के शासन काल में अन्य क्षेत्रों की तरह कृषि के क्षेत्र में भी नारी सशक्तिकरण को एक नया बल मिला है।