टीम वीकेयर ने लॉकडाउन में जरूरतमंदों के बीच राहत कार्य बांटें

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

लॉकडाउन में सबसे ज्यादा मार उन लोगों पर पड़ा है जो जोरमर्रा कमाकर अपनी परिवार को पालते हैं। ऐसे में कई संस्थाएं ने सहायता कार्य चलाया है। इसमें एक नाम है टीम वीकेअर। जिसने पिछले वर्ष लॉकडाउन में जरूरतमंदों के बीच रहकर राहत कार्य चलाया। जिससे कई परिवारों को सहायता मिली थी। इस बार के लॉकडाउन ने जरूरतमंदों परिवार की चिंता और बढ़ा दी थी। जिसे देखकर टीम वीकेयर ने उन परिवारों के बीच जाकर उनके दुखदर्द को जाना और इस बार भी 450 लोगों को भोजन, पानी, मास्क वितरण किया। गौरतलब है कि टीम वीकेयर ने पिछले लॉकडाउन में 150 दिन लगातार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया था जिससे जरूरतमंदों को राहत मिली थी। टीम वीकेयर समय समय पर जरूरतमंदों के बीच जाकर उनके दुख दर्द बांटते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *