प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देंगे राष्‍ट्र के नाम संदेश

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नई दिल्‍ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे। उन्‍होंने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी और लोगों से जुड़ने के लिए कहा। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। वह अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी कोरोना को लेकर देशवासियों को सतर्क रहने की सलाह देते रहे हैं। फिलहाल साफ नहीं है कि प्रधानमंत्री आज के संबोधन में क्‍या कहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।”
मोदी के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट आते ही ट्विटर पर हलचल तेज हो गई। लोग तुक्‍के लगाने लगे कि प्रधानमंत्री आज क्‍या बोलेंगे। ट्रोल्‍स ने अपने अंदाज में इस ट्वीट को मीम की तरह इस्‍तेमाल किया। वहीं कुछ ने नोटबंदी की याद दिलाते हुए पूछा कि ‘बस इतना बता दें कि 500 के नोट या 2,000 वाले।’ संबोधन की टाइमिंग को लेकर भी कुछ चुहलबाजी हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि शुक्र है शाम 6 बजे कहा, रात 8 बजे नहीं। मोदी ने रात 8 बजे के संदेश में ही नोटबंदी की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *