केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बिहार की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे रामविलास पासवान। रामविलास पासवान पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे और साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती थे। हाल में ही उनके दिल की सर्जरी हुई थी। उनके निधन की खबर पुत्र चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी। चिराग ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा कि पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *