हम समाधान की धरती बनकर उभरे हैं-पीएम मोदी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस से इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि कोविड के बाद की दुनिया में हमें विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में सुनने को मिलेगा। विनिर्माण की समस्या, आपूर्ति श्रृंखला की समस्या, पीपीई की समस्या आदि। हालाँकि, भारत में हमने इन समस्याओं को आने नहीं दिया। भारत दुनिया में फार्मेसी की भूमिका निभा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने अब तक लगभग 150 देशों को दवा उपलब्ध कराई है। इस वर्ष मार्च-जून के दौरान हमारे कृषि निर्यात में 23% की वृद्धि हुई। यह तब हुआ जब पूरे देश में लॉकडाउन सख़्ती से लागू था। आज भारत की कहानी मजबूत है और आने वाला कल इससे भी मजबूत होगा। एफडीआई के लिए कई सुधार किए गए हैं। हमने सॉवरिन वेल्थ और पेंशन फंड के लिए एक अनुकूल टैक्स व्यवस्था बनाई है। भारत ने शिक्षा, श्रम और कृषि के क्षेत्र में रिफॉर्म किए हैं, जिससे लगभग हर भारतीय प्रभावित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *