बंगाल में नहीं है लोकतंत्र, जनता चाहती है बदलाव-रविशंकर प्रसाद

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। रविशंकर प्रसाद पार्टी द्वारा बताया गया कि अब तक 115 भाजपा कायकर्ता बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं जिसमें पुलिस द्वारा कोई प्रमाणिक कार्रवाई नहीं हुई। आज के मार्च में लगभग एक लाख लोग थे। हमारे तकरीबन 1500 कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हैं। भाजपा इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भर्त्सना करती है। हम बहुत ही विनम्रता से ये कहना चाहते हैं ममता जी और टीएमसी को कि अगर आपको लगता है कि लाठी से और पुलिसिया दमन से आप भाजपा के विस्तार को बंगाल में रोक लेंगी तो आप इसमें सफल नहीं होंगी।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र जैसी कोई चीज नहीं है। वहां की जनता भी बदलाव चाहती है. कानून मंत्री ने बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने का विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *