डीएम-सीडीओ पहुंचे पावरहाउस

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

-संजय तिवारी, बलिया
बलिया: बिजली सप्लाई बंद होने की समस्या के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन सोमवार की देर शाम पावर हाउस पहुंच गए। उन्होंने देखा कि कहां-कहां बिजली चल रही है और कहां किस वजह से ब्रेकडाउन है। जहां फाल्ट है वहां ठीक कराने के लिए लाइनमैन की टीम भेजे जाने के प्रयास में लगे रहे। मुख्य पावर हाउस और सब स्टेशन दोनों पर गए। उनके साथ डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव व अन्य अधिकारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *