नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की। सिंह शनिवार को 88 वर्ष के हो गए।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।’’ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।
Follow Us: