मिटटी की दीवाल गिरने से एक महिला की हुई मौत

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

-संजय तिवारी, बलिया

सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक्खान गांव में बुधवार की रात तेज बारिश के बीच मिट्टी की दीवार गिरने से मड़ई में सो रही एक महिला की मौत दीवार मलबे में दबकर हो गयी। परिजनों ने दीवार के मलबे को हटा कर शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक्खान गांव निवासी 90 वर्षीय पतिया देवी पत्नी स्व. बड़ाई राजभर अपने मड़ई में सोई थी। इसी दौरान बुधवार की रात्रि हो रही झिमझिम बारिश के कारण मड़ई का कच्चा दीवार गिर गया। जिसके बाद पतिया देवी मिट्टी के दीवार के नीचे दब गयी। इससे उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *