84 साल की उम्र में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ली आखिरी सांस

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

देवकुमार पुखराज- प्रणब दा चले गये। मुझे याद है जब तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री और आरा सांसद स्व. रामलखन सिंह यादव के आमंत्रण पर वे आरा आए थे और बड़हरा के केशोपुर पुल का उदघाटन किया था। लौटते समय हम तीन-चार पत्रकार एक विशेष रथ में केशोपुर से आरा तक आए जिसे रामलखन बाबू के बेटे बॉबी ने चुनाव प्रचार के लिए खास तौर पर बनवाया था। उसी वातानुकूलित रथ में हमारी करीब 45 मिनट की बातचीत हुई थी। तब मैं आज अखबार में अंशकालिक संवाददाता था। स्मृति चित्र साझा कर रहा हूं। प्रणब दा को नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *