केन्‍द्रीय शिक्षा और केन्‍द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री ने संयुक्त रूप से ओडिशा के केन्‍द्रीय विश्वविद्यालय के तीन स्थायी भवनों की आधारशिला रखी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

ओडिशा के केन्‍द्रीय विश्वविद्यालय ने आज अपना 12वां स्थापना दिवस वर्चुअल मोड में मनाया। इस अवसर पर केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और केन्‍द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तीन स्थायी भवनों की आधारशिला रखी।

श्री पोखरियाल ने अपने संबोधन में विशेष प्रयास करने और कुछ वर्षों के भीतर भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक बनने के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने ‘भरोसा’ कार्यक्रम की शुरुआत करके कोविड-19 अवधि के दौरान ओडिशा के केन्‍द्रीय विश्वविद्यालय के प्रयासों की भी प्रशंसा की, जिसने परामर्श के माध्यम से महामारी के ट्रोमा से उबरने में छात्रों की बहुत मदद की। उन्होंने गृह आधारित ओपन बुक परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विश्वविद्यालय की प्रशंसा की। उन्होंने भारत के पुराने गौरव को याद किया जब अन्य देशों के लोग अध्ययन के लिए भारत आते थे। अब नई शिक्षा नीति के माध्यम से उस प्रकार की शिक्षा प्राप्त करने का समय है। उन्होंने विश्वविद्यालय समुदाय से अनुसंधान और विकास पर अधिक ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *