केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देश के खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

“मोदी सरकार खेलो इंडिया तथा फ़िट इंडियाजैसी पहल से न सिर्फखेलों को बढ़ावा दे रही है बल्कि युवा प्रतिभाओं को संवारने के प्रति कटिबद्ध भी है”

श्री अमित शाह ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पितकिए

“मेजर ध्यान चंद एक महान खिलाड़ी थे, उन्होंने ओलंपिक मे तीन स्वर्ण पदक जीते और अपनी जादुई तकनीक से करोड़ों खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया”

“उनकी प्रतिभा, उपलब्धियाँ और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे”

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देश के खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि “राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं उन सभी खिलाड़ियों को सलाम करता हूँ जो अपने जुनून और कठिन परिश्रम से भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं”। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “मोदी सरकार खेलो इंडिया तथा फ़िट इंडियाजैसी पहल से न सिर्फ खेलों को बढ़ावा दे रही है बल्कि युवा प्रतिभाओं को संवारने के प्रति कटिबद्ध भी है”।

श्री अमित शाह ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि “मेजर ध्यान चंद एक महान खिलाड़ी थे, उन्होंने ओलंपिक मे तीन स्वर्ण पदक जीते और अपनी जादुई तकनीक से करोड़ों खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी प्रतिभा, उपलब्धियाँ और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे”।

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। उनके सम्मान में हर साल 29 अगस्त का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *