नगर क्षेत्र से कोरोना खत्म करने को ‘किल कोरोना’ अभियान आज से शुरू

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

 

बलिया: नगर क्षेत्र बलिया से कोरोना को पूरी तरह खत्म करने के लिए तीन दिन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे ‘किल कोरोना अभियान’ का नाम दिया गया है। यह आज (सोमवार) से शुरू होगा। नगर क्षेत्र में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी एसपी शाही ने बताया कि इस अभियान के तहत एक बार फिर पूरे शहर का सर्वेक्षण होगा। संरक्षण के साथ-साथ सैंपल लेने वाली टीम भी रहेगी। रैपिड किट से जांच होगी और पॉजिटिव मिलने वाले लोगों को भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा इन तीन दिनों में पूरे नगर क्षेत्र को सेनेटाइज किया जाएगा। नगर क्षेत्र से कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह अभियान चलेगा। माना जा रहा है कि एक दिन दो से चार हजार तक लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। डीएम ने नगर क्षेत्रवासियों से टीम का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *