दहेज़ के लिए पति ने पत्नी को जलाया , उपचार के दौरान हुई मौत। दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यूपी में दहेज़ को लेकर सरकार कितना भी शख्त कानून बनाये । लेकिन जनता इसको अनदेखी करती रही हैं। जिसका नजारा बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के सरयां गांव में देखने को मिला। जहाँ दो दिन पहले हत्यारा पति ने अपने ही पत्नी को दहेज़ को लेकर पत्नी को जला दिया। पत्नी की हालत गंभीर हो गई।पत्नी की गंभीर अवस्था को देखते हुए ग्रामीणों ने मायके वालों को सुचना दी। सुचना पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।जहाँ डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।और उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की सुचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *