एसडीएम सदर ने सर्वे का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

 

बलिया: जिले भर में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे कर रही है। टीम के कार्यों का पर्यवेक्षण सभी तहसील के एसडीएम भी कर रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम सदर अन्नपूर्णा गर्ग ने पिपरौली व धनौती धुरा में जाकर टीम के साथ-साथ भ्रमण किया और सर्वे कार्य का जायजा लिया। एसडीएम गर्ग स्वयं कई घरों में गईं और लोगों को इस सर्वे के बारे में जानकारी दी। कहा कि सर्वे के दौरान पूछी जा रही सूचना को सही-सही बताएं। अगर घर में कोई 60 वर्ष से ऊपर का हो या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो तो इसकी सूचना अनिवार्य रूप से बताएं। कोरोना वायरस से बचने और अपने आसपास के लोगों को बचाने के लिए ऐसा करना सबके लिए जरूरी है। उन्होंने इस महामारी से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी ग्रामीणों को बताया। कहा, दो गज दूरी, मास्क का प्रयोग, अपने हाथ की समय-समय पर सफाई करते रहने से हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने बहुत विशेष परिस्थिति में ही बाहर निकलने की बात ग्रामीणों से कही। इसी प्रकार अन्य तहसील के एसडीएम ने भी अपने क्षेत्र के किसी न किसी गांव में टीम के साथ मिलकर सर्वे की कार्यवाही में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *