न्यायिक अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बलिया हॉटलाइन संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बलिया। बारिश का पानी जिला जेल में लगे रहने के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशपाल व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती रिचा वर्मा ने गुरुवार को महिला बैरक का व आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बैरक में बारिश का पानी जमा पाया गया जिसपर न्यायिक अधिकारियों ने नाराजगी जतायी। इस पर जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य बताया कि बारिश के पानी को पम्पिंग सेट से लगातार बाहर निकाला जा रहा था। निरीक्षण के समय विजय कुमार गौतम डिप्टी जेलर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *