डीएम ने किया पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण, दी कड़ी चेतावनी ,कार्य की धीमी प्रगति पर हुए नाराज, ईओ व ठेकेदार भी थे गायब।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बलिया हॉटलाइन संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बलिया: नगर पंचायत मनियर के गौरा बगहीं में बन रहे पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बुधवार को किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी व ठेकेदार के मौजूद नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। समय के हिसाब से काफी कम कार्य होने पर उन्होंने जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के भी संकेत दिए। वहीं, पशुओं के खानपान व रहने की समुचित व्यवस्था पर उन्होंने विशेष जोर देने को कहा।

करीब दो वर्षो से बन रहे पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने वहां नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विनोद सिंह से विस्तृत जानकारी मांगी। हालांकि लिपिक को भी सही सटीक जानकारी नहीं थी। डीएम ने जब कार्य बन्द होने का कारण पूछा तो वरिष्ठ लिपिक ने बताया कि बरसात होने के कारण मिट्टी भराई व जोड़ाई का कार्य बाधित है। इस पर उन्होंने सवाल किया कि बरसात तो 10-15 दिन से ही हो रही है। उसके पहले आखिर क्या हो रहा था। कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप और तेजी से कार्य नहीं हुआ तो बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। आश्रय स्थल में रह रहे पशुओं के खान पान व रहने की समुचित व्यवस्था करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *