आईये, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओजस्वी कवि नरेन्द्र सिंह ‘निहार’ जी से जुड़ते है -20 जून शनिवार 5 बजे

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

 

हिन्दी प्रवक्ता के रूप में दिल्ली सरकार के विद्यालय में कार्यरत नरेन्द्र सिंह नीहार हिन्दी के जाने – माने कवि और लेखक हैं। तीस वर्षों से साहित्य साधना में निरत हैं। आकाशवाणी, दूरदर्शन तथा अन्य टी. वी. चैनल्स पर कविता पाठ कर चुके हैं। हिन्दी अकादमी तथा संस्कृत अकादमी से अनेक पुरस्कार से सम्मानित हैं। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के बाल – आयोजनों के सम्मानित जज रहे हैं। पांच पुस्तकों के लेखक हैं तथा आपकी कविताओं पर पन्द्रह कविता पोस्टर बन चुके हैं। हिन्दी के प्रचार – प्रसार के लिए आपने हिन्दी की गूँज संस्था की स्थापना 2012 में कई थी। देश के कई राज्यों में इसकी शाखाएँ काम कर रही हैं। बाल साहित्य में भी आप महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। हास्य कवि और मंच संचालक के रूप में भी साहित्य जगत में चर्चित हैं।

आईये, 20 जून शनिवार 5 बजे जुड़ते है – राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओजस्वी कवि नरेन्द्र सिंह ‘निहार’ जी से विश्व हिंदी परिषद के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/vishwahindiparishad पर !

विश्व हिंदी परिषद द्वारा आयोजित ‘काव्योत्सव ‘ में आपका हार्दिक स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *