चार करोड़ दवा खरीद घोटाला: सीएमओ के खौफ से जूझ रहा शिकायतकर्ता व उसका परिवार

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बलिया हॉटलाइन संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बलिया – केन्द्रीय औषधि भण्डार बलिया में 4 करोड़ के दवा खरीद घोटाला प्रकरण की शिकायत के मामले में शिकायतकर्ता सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा0 जीपी चौधरी और उसका परिवार सदमें में चल रहा है। गुरुवार को डा0 चौधरी ने मीडिया के समक्ष अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा कि इस प्रकरण की जांच शासन स्तर से टेक्निकल सेल द्वारा गठित टीम से करायी जाय तो इसका रहस्य उजागर होकर दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। चौधरी ने आरोपित किया कि मेरी शिकायती पत्र देने से सीएमओ बौखला कर बदले की भावना से मेरे विरुद्ध कार्यवाही कर उल्टे फंसाने में लगे हैं। उन्होने अपनी जान तक को खतरा होने की बात कही है। कहा है कि जांच प्रभावित न हो इसके लिए निष्पक्ष जांच के हेतु सीएमओ व अन्य सम्बन्धित को हटाया जाना आवश्यक है। इस प्रकरण में यदि यूं कहा जाय कि सीएमओ व डाक्टर जीपी चौधरी आमने सामने हो गए तो कोई आश्चर्य नही होगा। अब देखना है मामला किस करवट बैठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *