बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा- पीएम

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में भारत-चीन सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प पर कहा पर कहा कि हमने कोशिश की कि मतभेद विवादों के आड़े ना आएं। मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि चीन से लगी सीमा पर हमारे सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मोदी ने कहा मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अ​मित शाह और 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री ने गलवान घाटी में जान गंवाने वाले जवानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। यह पिछले करीब पांच दशक में सबसे बड़ा सैन्य टकराव है, जिसके कारण दोनों देशों के बीच सीमा पर पहले से जारी गतिरोध की स्थिति कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *