नेपाल पुलिस द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

सीतामढ़ी: भारत-नेपाल सीमा पर सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नेपाल पुलिस द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल शस्त्र बल की ओर से फायरिंग की गई है, जिसमें खेत पर काम कर रहे एक भारतीय शख्स की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *