हनुमान चालीसा से भागेगा कोरोना-रमेश सक्सेना

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

सीहोर विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा है कि नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमंत वीरा का उल्लेख हनुमान चालीसा में है। इसलिए हनुमान चालिसा का पाठ करें कोरोना भगाएं।
रमेश सक्सेना ने कोरोना को लेकर एक अजीबोगरीब दावा की खूब चर्चा है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि कोरोना के लिए मेडिकल साइंस में भी कोई कारगर दावा नहीं है, ऐसे में सर्वशक्तिमान और सबके पालनहार ईश्वर की कृपा ही मानव को संकट से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा में उल्लेख है कि ‘नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत वीरा’, इससे स्पष्ट है कि महाबली हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने और हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करने से कोई भी बीमारी दूर हो सकती है। सक्सेना ने कहा कि सभी लोग अपनी मर्जी से हनुमान चालीसा पढ़ें और कोरोना को दूर भगाए। हनुमान चालीसा पढ़ने वाले लोगों के घर कोरोना नहीं आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *