विश्व हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित हुए शिवकुमार बिलगरामी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

इस कार्यक्रम को देश – विदेश में लगभग साठ हज़ार ( 60,000) लोगों ने देखा  ।

देश के जाने-माने गीतकार और शायर श्री शिवकुमार बिलगरामी को विश्व हिन्दी परिषद द्वारा विश्व हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है । ज्ञात हो कि पिछले दो महीनों से श्री विपिन कुमार के नेतृत्व में कार्य कर रही देश की अग्रणी हिन्दी सेवी संस्था विश्व हिन्दी परिषद द्वारा अपने फेसबुक पेज के माध्यम से काव्योत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा और महत्त्वपूर्ण कवियों को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया जाता है । विगत 21 अप्रैल , 2020 को श्री शिवकुमार बिलगरामी और उनकी पुत्री सुश्री आख्या सिंह को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था । इसमें श्री शिवकुमार बिलगरामी ने यादगार काव्य पाठ किया था । सुश्री आख्या सिंह ने बिलगरामी जी की रचनाओं को स्वरबद्ध कर उनकी सस्वर प्रस्तुति की थी । इस कार्यक्रम को देश – विदेश में लगभग साठ हज़ार ( 60,000) लोगों ने देखा । विश्व हिन्दी परिषद ने उनके इस उत्कृष्ट काव्य पाठ की सराहना की है और उन्हें विश्व हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *