बलिया में मिला दो कोरोना पॉजिटिव केश

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बलिया संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

गड़वार ब्लाक के अरईपुर निवासी युवक के  कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही गांव सहित क्षेत्र  के लोंगो में भी भय व्याप्त है। संक्रमित युवक भीम पटेल उम्र20 वर्ष पुत्र पटेल श्रमिक स्पेशल ट्रेन से21 मई को अहमदाबाद से घर आया और गांव के प्रावि.में अन्य आठ प्रवासियों के साथ क्वारंटीन में रहा। उसकी सेपलिंग दो जून को पीएचसी रतसर पर हुई ।इसी बीच दो जून को ही क्वारंटीन सेंटर के बगल में स्थित घर के एक सदस्य की मौत के बाद सभी क्वारंटीन लोग भय वश क्वारंटीन सेंटर से निकल कर अपने अपने घर चले गये। संक्रमित युवक भी अपने घर आ गया था। संक्रमित युवक द्वारा सोमवार को निकट के गांव जनऊपुर के चट्टी पर आकर एक सैलून में दाढी बनवाने की बात भी लोंगो ने बताई । और सोमवार को शाम 5 बजे स्वास्थ्य विभाग के टिम ने हास्पिटल ले गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *