बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, न्यायिक मूल्यों, व्यावसायिक कौशल और समग्र विकास का दिया संदेश

नई दिल्ली-

 शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर चंदरप्रभु जैन कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज एंड स्कूल ऑफ लॉ, नरेला, दिल्ली में बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ-2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विधि शिक्षा, संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, व्यावसायिक अवसरों, उद्योग एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों तथा विद्यार्थी विकास की विभिन्न पहलों से परिचित कराते हुए उनके विधि शिक्षा के सफर की सशक्त शुरुआत करना था।

कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट दिव्यदर्शन शर्मा, पूर्व सचिव, दिल्ली बार काउंसिल, श्री आर.एस. गोस्वामी, पूर्व चेयरमैन, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली तथा श्री ऋषभ तंवर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), उत्तर दिल्ली, सीपीजे के पूर्व छात्र ऐवं एडवोकेट विवेक शोकीन अतिरिक्त सचिव, रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन, दिल्ली उपस्थित रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए विधि के क्षेत्र में नैतिकता, अनुशासन, व्यावहारिक ज्ञान, पेशेवर आचरण और निरंतर सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सीपीजे के पूर्व छात्र ऐवं एडवोकेट विवेक शोकीन अतिरिक्त सचिव, रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन, दिल्ली की ओर से प्रेरणादायी अनुभव साझा करते हुए पूर्व छात्र संवाद भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को विधि शिक्षा के दौरान उपलब्ध अवसरों एवं पेशेवर जीवन की तैयारियों के संबंध में उपयोगी जानकारी मिली।

19 वर्षों से अधिक की शैक्षणिक विरासत के साथ सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समग्र व्यक्तित्व विकास और व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुखी शिक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें ज्ञान, कौशल, नेतृत्व, नैतिक मूल्यों और व्यावसायिक दक्षताओं से सशक्त बनाकर भविष्य के जिम्मेदार एवं सक्षम पेशेवर के रूप में विकसित करना है।

‘दीक्षारंभ-2026’ ने बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक सकारात्मक, प्रेरणादायी एवं आत्मीय वातावरण तैयार किया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम के दौरान संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, विधि शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों, विद्यार्थी सहायता प्रणाली, व्यावसायिक अवसरों एवं समग्र विकास की विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के प्रबंधन, महानिदेशक, निदेशकों, प्राचार्य, डीन, एसोसिएट डीन, असिस्टेंट डीन, संकाय सदस्यों एवं समस्त स्टाफ ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल एवं समृद्ध शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं। संस्थान ने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि उनके शैक्षणिक सफर के दौरान उन्हें गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव, करियर मार्गदर्शन, उद्योग एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़ने के अवसर तथा व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक मंच निरंतर उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *