आदेश गुप्ता बने दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, मनोज तिवारी की हुई छुट्टी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की छुट्टी कर दी गई है। बीजेपी की केंद्रीय शीर्ष इकाई ने आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश गुप्ता को जमीनी नेताओं में माना जाता रहा है। उत्तरी MCD के मेयर रहे आदेश गुप्ता की स्थानीय राजनीति में मजबूत पकड़ है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश जारी करते हुए दो और प्रदेशों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर में ​बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- वैज्ञानिक क्यों कर रहे हैं घातक कोरोना वायरस का कल्चर!

मनोज तिवारी को पद से क्यों हटाया गया इसके पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वे दिल्ली में कोविड-19 को नियंत्रित करने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *