आदेश गुप्ता होंगे नए दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष,मनोज तिवारी की हुई छुट्टी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
मनोज तिवारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वे दिल्ली में कोविड-19 को नियंत्रित करने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे। इससे पहले भी मनोज तिवारी पर लॉकडाउन तोड़ने के आरोप लगे थे। वह क्रिकेट मैच खेलने हरियाणा पहुंचे थे। वहां उन्होंने मैच के दौरान न तो मास्क लगाया और सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया था। दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार को भी मनोज तिवारी को हटाने के पीछे वजह माना जा रहा है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 यानी इसी साल फरवरी में हुए थे। इसमें बीजेपी को कुल 8 सीट मिली थीं। पार्टी ने यह चुनाव मनोज तिवारी की अध्यक्षता में ही लड़ा था। मनोज तिवारी को हटाकर बीजेपी ने जिसे दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है उनका नाम आदेश गुप्ता है। आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को हटाकर बीजेपी ने जमीनी और दिल्ली से जुड़े नेता को अध्यक्ष बनाया है, जिसकी मांग काफी वक्त से चल रही थी। आदेश गुप्ता एक वक्त में ट्यूशन पढ़ाकर अपना घर चलाते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *