धन की जरुरत किसे नहीं होती? मेष राशिवालों को भी होती है। तो आइये, सीधे उन उपायों को जान लीजिये, जिससे आनेवाले आर्थिक संकट के दौर में भी आप अपने को सँभाले रहेंगे। १. औरतों का सम्मान कीजिये। कभी भी औरतों पर बहुत क्रोध मत कीजिये वरना धनेश शुक्र आपको पैसे पैसे के लिये भी तरसा सकते हैं। बस जरा सा वक्त कमजोर होने की प्रतीक्षा शुक्र करेंगे और जोर का झटका धीरे से दे देंगे । २.भोजन में सफेद पदार्थों का सेवन अधिक कीजिये, किन्तु रात में दही और छाछ का प्रयोग बिल्कुल मत कीजिये। ३. अपने घर के आसपास गंदगी मत रहने दीजिये। ४. यदि सफेद बेडशीट का प्रयोग करेंगे तो अच्छा होगा। ५. अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा गरीब और विधवा औरतों पर जरुर खर्च कीजिये। ६. अपने जीवन साथी से रोज सगुण के तौर पर कुछ पैसे जरुर लिया कीजिये। यह भी शुभ होगा। यदि आप इन उपायों पर ध्यान देंगे तो निश्चित रुप से आप धन प्राप्ति में सफल होंगे।
Follow Us: