सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अजय बंसल को मित्र मंच मानव कल्याण, भारत द्वारा किया गया सम्मानित

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp


नई दिल्ली-

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अजय बंसल को मित्र मंच मानव कल्याण, भारत के सदस्यों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। यह संस्था 1990 से देश में महिला, बालिका उदार संस्कृति, कला, भाषा संरक्षण, मित्रता और मानव समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित है। डॉ. बंसल के योगदान को सराहते हुए संस्था ने उन्हें सम्मानित किया है।

डॉ. अजय बंसल ने समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनमें महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण, कला और भाषा को प्रोत्साहन देने जैसे कार्य शामिल हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों ने समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है। मित्र मंच मानव कल्याण, भारत के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे और डॉ. बंसल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।

मित्र मंच मानव कल्याण, भारत के अध्यक्ष विष्णु खनाल और महिला अध्यक्ष अनिता छेत्री का कहना है कि हमारी संस्था लगातार समाजिक सौहार्द्र और सांस्कृतिक विरातस को कायम रखने के लिए काम करती आ रही है। हम उन लोगों की पहचान करते हैं, जो समाज में चुपचाप अपने काम में लगे हुए हैं। हमारी संस्था ने डॉ अजय बंसल के कामों को देखते हुए ही इनका चुनाव किया है। यह सम्मान समारोह देश में उन लोगों को प्रेरित करता है, जो समाज कल्याण और मानवता की सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। डॉ. अजय बंसल का यह सम्मान उनके समर्पण और सेवाभाव का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *