सीपीजे कॉलेज नरेला में फ्रेशर्स स्वागत समारोह “आगमन ‘ 24” का आयोजन 31 अगस्त, 2024 को होगा

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नईदिल्ली-

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से संबद्ध सीपीजे कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज एंड स्कूल ऑफ लॉ, नरेला अपनी समृद्ध परंपरा को जारी रखते हुए बीएएलएलबी (ऑनर्स) /बीबीएएलएलबी (ऑनर्स) और एलएल एम के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेज परिसर में फ्रेशर पार्टी का आयोजन 31 अगस्त, 2024 को किया जायेगा । डॉ. अभिषेक जैन, महासचिव और डॉ. युगांक चतुर्वेदी .ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इस अवसर पर नए छात्र संगीत, नृत्य कला, मजेदार खेल, भाषण, रैंप वॉक और टैलेंट हंट आदि में अपने कौशल का प्रदर्शन करके अपना परिचय देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सीपीजे कॉलेज सांस्कृतिक समिति छात्रों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करेगी ताकि फ्रेशर्स का स्वागत “आगमन-2024” छात्रों के लिए एक यादगार दिन बन जाए।
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा कॉलेज अधिकारियों द्वारा योग्य छात्रों को मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर का खिताब भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *