इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर राष्ट्र सेवा का अहम केंद्र- सत्या सिद्दीकी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp


नईदिल्ली-

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (आईआईसीसी) के आगामी 11 अगस्त को होने वाले चुनाव में बोर्ड ऑफ ट्रस्टी पद के उम्मीदवार सत्या सिद्दीकी ने कहा कि सेंटर राष्ट्र सेवा का अहम केंद्र है। इसका गौरव बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। जिसके लिए हमसब मिलकर कार्य करेंगे।  इंडिया इंस्लामिक कल्चरल सेंटर आम लोगों को लाभ मिल सके इसके लिए लगातार कार्य करेगा।

सत्या सिद्दीकी ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य है इसके लिए इंडिया इस्लामिक सेंटर कार्य करेगा।  इसके लिए कई तरह की योजना पर कार्य होगा। सत्या सिद्दीकी ने कहा कि मानवीय सरोकार आज महत्वपूर्ण है इसके लिए इंडिया इस्लामिक सेंटर जाना जाता है। इसपर और तेजी से कार्य होगा।

सत्या सिद्दीकी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कहीं भी निजी हित न टकराए। इसका खास ख्याल रखा जाएगा। इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर का गौरव को और आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। जिसके लिए सभी के सहयोग से इसे आगे बढ़ाएंगें।

गौरतलब है कि कि सत्या सिद्दीकी सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील सरफराज अहमद सिद्दीकी की पत्नी हैं, सत्या सिद्दीकी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की आजीवन सदस्य हैं, दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की सदस्य हैं और नई दिल्ली बार एसोसिएशन की सदस्य। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण बार (प्रिंसिपल बेंच) की सदस्य और सफदर जंग क्लब की सदस्य भी। इसके अलावा, वह राज्य सरकारों, उत्तर रेलवे और विभिन्न के लिए एक वकील रही हैं केंद्र सरकार के विभागों में काम करने का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *