वेल वाइजर ट्रस्ट लगातार जरुरतमंद लोगों की मदद में अग्रणी है- सोनू प्रसाद,चेयरमैन, वेल वाइजर ट्रस्ट

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नईदिल्ली-

वेल वाइजर ट्रस्ट ने जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण किया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

वेल वाइजर ट्रस्ट ने दिल्ली के आली गांव, सरिता विहार में मातृभूमि सेवा संस्था के प्रागंण में समारोह का आयोजन किया। जिसमें करीब 50 बच्चों ने जरूरत के अनुसार पठन पाठन सामग्री का लाभ उठाया। इस मौके पर वेल वाइजर ट्रस्ट के चेयरमैन सोनू प्रसाद ने कहा कि ट्रस्ट लगातार समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में मातृ सेवा संस्था के प्रागंण में आली गांव के जरूरतमंद बच्चों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। जिसका लाभ पहली कक्षा से लेकर दसवीं तक के बच्चों ने उठाया। ये बच्चे देश के भविष्य हैं जो सशक्त बनेंगे।

सोनू प्रसाद ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए समर्पित एक अग्रणी संगठन वेलवाइजर ट्रस्ट, व्यक्तियों को सशक्त बनाने और मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में खुली चर्चा को बढ़ावा देने में लगातार प्रगति कर रहा है। बाधाओं को तोड़ने, कलंक को तोड़ने और लोगों को उनके जीवन के हर पहलू में आगे बढ़ने में सक्षम बनाने के मिशन के साथ, वेलवाइजर ट्रस्ट पहचान, पृष्ठभूमि या स्थिति की परवाह किए बिना समावेशिता और समर्थन के लिए अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।

वेल वाइजर ट्रस्ट समय-समय पर मातृभूमि संस्था जैसे संगठन के साथ आगे भी कार्य करेगा। जिससे की समाज के निचले स्तर के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के बारे में बेहतर जानकारी हासिल हो। और सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों का लाभ ले सके। वेल वाइजर ट्रस्ट करीब एक वर्ष से अपने अभियान में तेजी से कार्य कर रहा है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों के चिन्हित कर आगे कार्य किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार को मातृ सेवा संस्था ने शिक्षा शिरोमणि की उपाधि से सम्मानित किया। डॉ. राजेश कुमार ने इस उपाधि प्राप्त करने के बाद कहा कि वे काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत मातृ सेवा संस्था के चेयरमैन राकेश कुमार ने अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था ऐसे कार्यक्रम कर बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहता है। वेल वाइजर ट्रस्ट ने जो पठन पाठन सामग्री प्रदान किया है निश्चिततौर पर बच्चों में उत्साह आया है। यही बच्चे देश के भविष्य हैं जिन्हें शिक्षा के साथ संस्कार दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *