कोटा  से मांगीलाल नागर गौ सांसद नियुक्त 

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

एक दशक  से अधिक गौ सेवा में सक्रिय है एम् एल नागर

हाल ही में भारत के आध्यात्मिक गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के राष्ट्रिय उत्थान हेतु सक्रिय  ज्योतिपीठाधीश्वर  जगतगुरु शंकराचार्य  स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कर कमलो द्वारा कोटा संसदीय  क्षेत्र से एकमात्र एम् एल नागर को गौ सांसद नियुक्ति प्रमाण पत्र सौपा गया .कोटा से गौ सेवा मिशन में सक्रिय कोटा संसदीय क्षेत्र के  प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ नयन प्रकाश गाँधी ने बताया की स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए अग्रसर है और लगातार सोशल और देश भर में विभिन्न प्रादेशिक सक्रिय कार्यिकी सदस्यों गौ सांसदों की बदौलत आज पुर भारत भर में राष्ट्रव्यापी गौ वंश को बचाने और राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए लगातार स्वामी जी इस पुनीत कार्य में सामाजिक सेवा में सक्रिय वरिष्ठ युवाओ की एक सक्रिय टीम के साथ प्रयासरत है .इसी क्रम में कोटा संसदीय क्षेत्र से मांगीलाल नागर सुपुत्र श्री पन्नालाल का चयन  गौ माता के अभियान को तीव्र गति से आगे बढ़ाने हेतु किया गया .एम् एल नागर कोटा के जाने माने सक्रिय गौ सेवक सेवा कार्यक्रम से करीब एक दशक से अधिक सेवा से जुड़े हुए है .पुरे देश भर से उनका गौ सांसद बनना कोटा शिक्षा नगरी के लिए और सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों के लिए हर्ष का विषय है .  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *