सीपीजे कॉलेज नरेला में 1 जून, 2024 को “करियर एक्सपो-2024” का आयोजन करेगा

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नईदिल्ली-

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से संबद्ध सीपीजे कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज एंड स्कूल ऑफ लॉ, नरेला, 1 जून, 2024 को बीबीए(जी)/ बीबीए (सीएएम)/ बीसीए/ बीकॉम(ऑनर्स) के चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए “कैरियर एक्सपो-2024: कैंपस इंटर्नशिप और प्लेसमेंट फेयर” का आयोजन कर रहा है, जिसमें 15 से अधिक कंपनियां, अनेक जॉब प्रोफाइल के साथ हमारे कॉलेज परिसर में बल्क भर्ती के लिए आने और बिक्री एवं विपणन, ग्राहक सेवा और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में जॉब प्रोफाइल की पेशकश करने की उम्मीद है। डॉ. अभिषेक जैन, महासचिव एवं डॉ. युगांक चतुर्वेदी, महानिदेशक ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया कि यह हमारे चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक मेगा जॉब फेयर होने जा रहा है जो उन्हें एक ब्रांडेड संगठन के साथ अपने संबंधित करियर शुरू करने का अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *