नईदिल्ली-

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल संबित पात्रा को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल संबित की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं आई है।
गौरतलब है कि संबित पात्रा खुद भी डॉक्टर हैं। वह हिंदू राव हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर रहे हैं। संबित पात्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा की पुरी सीट से इलेक्शन लड़ा था। लेकिन बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने उन्हें हरा दिया था। इसे पहले 2012 में संबित ने बीजेपी से ही निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। तब कश्मीरी गेट से उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन वह हार गए थे। फिलहाल संबित टीवी डिबेट्स में छाए रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *