‘प्रचंड हेलीकॉप्टर’ से बढ़ेगी सेना की शक्ति

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

भारतीय सेना की शक्ति शीघ्र ही बढ़ने वाली है। दरअसल, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 30 नवंबर को रक्षा खरीद परिषद की बैठक की जाएगी और इस बैठक में सेना के लिए 140 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की स्वीकृति मिल सकती है। 

बता दें कि यह सौदा 45,000 करोड़ का होगा। थल सेना को 90 और वायुसेना को 55 हेलीकॉप्टर मिलेंगे। ये हेलीकॉप्टर एचएएल ने बनाया है और सेना की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया गया है। ये रेगिस्तान से लेकर सियाचिन और पूर्वी लद्दाख में भी ऑपरेट कर सकता है। 

प्रचंड हेलीकॉप्टर में 20 मिलीमीटर के कैलिबर गन और 70 मिलीमीटर के रॉकेट लगे हैं। ये हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाले मिसाइल से लैस है। जो दुश्मन के टैंक, बंकर और ड्रोन को भी नष्ट कर सकता है। ये हेलीकॉप्टर अगले तीन चार दशकों तक उभरती हुई चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के बचाव कार्य में आई नई चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *