Jitan Ram Manjhi का Nitish Kumar पर हमला

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बिहार विधानसभा में बीते दिन CM Nitish Kumar और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के मुखिया जीतन राम मांझी के बीच काफी नोंक झोंक हुई। इस घटनाक्रम में नीतीश कुमार ने अपना आपा खोते हुए, जीतन राम मांझी को तू-तड़ाक तक कर दिया। वहीं अब नीतीश कुमार के बयान पर जीतन राम मांझी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने सीएम नीतीश को लेकर ऐसा दावा कर दिया है कि हर कोई हैरान है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछले तीन लक्षण बता रहे हैं कि उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। उन्हें कोई विषैला पदार्थ खिला रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो यह कि नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी पर माल्यार्पण करने की जगह अशोक चौधरी पर ही माल्यार्पण कर दिया। दूसरा उन्होंने महिलाओं के बारे में जो घटिया बयान दिया वह तो हद ही हो गई। उसके बाद गुरुवार को जिस तरह से उन्होंने मुझे जलील किया वे साबित करते हैं कि कहीं न कहीं नीतीश कुमार को विषैला खाना खिलाया जा रहा है।

जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा विधानसभा अध्यक्ष कभी विधानसभा के अभिरक्षक हुआ करते हैं। लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि सदन के अध्यक्ष(अवध बिहारी चौधरी) सत्ता पक्ष के पक्ष में अपना सारा निर्णय दे रहे हैं, जो इस संविधान और जनतंत्र के लिए घातक है। मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) तो दोषी हैं ही लेकिन हमारे अध्यक्ष भी उनसे कम दोषी नहीं हैं।

वहीं नीतीश कुमार द्वारा अपमान किए जाने के बाद जीतन राम मांझी ने सड़क से सदन तक आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल से पहले मिलेंगे। इसके बाद वह राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि कल राज्यपाल से मिलने हमलोग जाएंगे। जब तक नीतीश तेजस्वी इस्तीफा नहीं देते आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें – Mahua Moitra के विरुद्ध जाँच रिपोर्ट को एथिक्स कमिटी की स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *