टाइगर 3 का प्रोमो हुआ ज़ारी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर को जारी कर दिया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

बता दें कि फिल्म की रिलीज को बस गिनती के दिन बचे हैं और उससे पहले ही ‘टाइगर 3’ का एक नया प्रोमो जारी किया गया है. ये प्रोमो फिल्म को लेकर बज बढ़ाने में कामयाब है. कमाल के एक्शन के साथ सलमान का ड्रैशिंग लुक और धांसू डायलॉग देखने को मिल रहा है.

सफल टीजर, ट्रेलर और पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ के बाद, वाईआरएफ ने आज टाइगर 3 के 50 सेकंड के टाइगर इज बैक वीडियो एसेट के साथ दर्शकों को चौंका दिया! यह सलमान खान उर्फ टाइगर को एक वन-मैन आर्मी के रूप में पेश करता है, जो एक खलनायक के खिलाफ भारत की रक्षा करता है. खलनायक कहता है कि वो इसे किसी भी कीमत पर नष्ट करना चाहता है! इसके जवाब में सलमान खान का एक्शन अवतार देखने को मिलता है. अंत में सलमान एक धांसू डायलॉग बोलते हैं ‘जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगर हारा नहीं’, 

इस एक्शन प्रोमो में सलमान खान को फिल्म में दुष्ट मास्टरमाइंड और सुपर एजेंट टाइगर के दुश्मन इमरान हाशमी द्वारा धमकी दी जा रही है. वो घोषणा करता है कि हर हाल में भारत को चोट पहुंचाएगा और भारतीयों का शिकार करेगा.

बता दें, सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ की प्री बुकिंग 5 नवंबर से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें – भारतीय कृषि व्यवस्था का कायाकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *