Uncategorized

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में शाह ने किया कृष्ण लला के दर्शन 

 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश की उन्नति और समृद्धि के लिए भगवान कृष्ण से आशीर्वाद लिया। साथ ही, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शाह ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर हर जगह बस एक ही आवाज गूँज रही थी – हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।इस मौके पर शाह ने कहा कि श्रद्धा और उत्साह से सराबोर जन्माष्टमी का यह महोत्सव हृदय को आनंदित कर भक्ति भाव से परिपूर्ण कर देता है, भगवान श्री कृष्ण सभी पर अपनी कृपा बरसाएँ। देश भर में श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का त्योहार धूम-धाम और उल्लास के साथ मना रहे हैं। भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी राधा के साथ कुछ संतों को चित्रित करने वाले चित्र के साथ भक्ति भाव से परिपूर्ण शाह की तस्वीर भी सामने आई। कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं। श्रीहरि के अवतारों में कृष्ण को संपूर्ण अवतार माना जाता है। कृष्ण अपनी लीलाओं के लिए भगवान विष्णु के सभी अवतारों में सर्वश्रेष्ठ हैं। माखन चोरी से लेकर गोपियों को परेशान करने तक, कृष्ण अपनी सभी भूमिकाओं में प्यारे ही लगते हैं।  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह राजनीति में तो सिद्धहस्त हैं ही, भक्ति भाव और धर्म के संरक्षण में भी उतने ही आगे हैं। देश की प्रगति और देशवासियों की उन्नति के लिए शाह कभी भी कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। हर त्योहार पर शाह विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और देश की समृद्धि के लिए भगवान से आशीर्वाद लेते हैं। अमित शाह ने जय श्री कृष्ण का स्मरण करते हुए कामना की, कि श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।   

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button