सावरकर पर विवादित बयान को लेकर मुश्किल में राहुल गांधी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी हाल ही में चली गई थी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सूरत सेशन कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। जिसके बाद, कानून के मुताबिक उनकी सांसदी स्वतः ही चली गई थी।

इसके बाद, उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वीर सावरकर के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि वह गांधी हैं, सावरकर नहीं। उनके इस बयान के बाद देश में काफी विवाद मचा हुआ है और इसे लेकर भाजपा ने राहुल गांधी के विरुद्ध आक्रामक रुख अपना लिया है।

बता दें कि भाजपा इन दिनों महाराष्ट्र के हर जिले में वीर सावरकर गौरव यात्रा (Veer Savarkar Gaurav Yatra) निकाल रही है। इस कड़ी में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी नागपुर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया।

गडकरी ने कहा, “वीर सावरकर का अपमान करने से उनका कद छोटा नहीं हुआ, बल्कि उन्हें घर-घर ले जाने का अवसर मिला। हम राहुल गांधी के आभारी हैं कि उन्होंने हमें सच्चाई और सावरकर को घर-घर तक पहुंचाने का मौका दिया। राहुल गांधी को इसे जारी रखना चाहिए।”

इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे, वह सावरकर नहीं हैं। आप न तो सावरकर हो सकते हैं और न गांधी। सावरकर बनने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है। अंडमान जेल में उन्हें हमारे शौचालय जितने बड़े कमरे में ही रखा गया था। पूरा अंधेरा था। वे वहीं अपने नित्य कर्म भी करने को मजबूर थे। राहुल गांधी, एक रात के लिए उस कमरे में रहने की कोशिश करो। हम आपके लिए एसी लगवा देंगे, लेकिन आप नहीं रह पाएंगे।”

यह भी पढ़ें – कोरोना संक्रमण से उबर चुके लोगों को टीबी से संक्रमित होने का खतरा अधिक, रहें सावधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *