भारत और चीन की सेनाओं के बीच लद्दाख में तनाव की खवर

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

भारतीय सेना ने सीमा  विवाद पर अपने आधिकारिक बयान में उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बनाया था।भारतीय सेना के मुताबिक यह पूरी तरह भ्रामक और गलत खबर है। ऐसी खबरें राष्ट्र हित में नहीं है।भारत और चीन  की सेनाओं के बीच लद्दाख में तनाव की खबरें आ रही हैं। इस तरह की भी खबरें आई थीं कि भारतीय जवानों को चीनी जवानों ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया।  सेना की ओर से कहा गया है कि चीन की ओर से भारतीय जवानों को हिरासत में नहीं लिया गया और न ही उनके हथियार छीने गए हैं।  भारत और चीन के बीच विवाद की मुख्य वजह बॉर्डर एरिया में कंस्ट्रक्शन  का काम बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बॉर्डर पर दोनों ओर से तैनाती बढ़ा दी गई है। हालात ठीक करने के लिए हर स्तर पर बातचीत जारी है, राजनैतिक, राजनयिक और सेना के स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश चल रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *