मोदी सरकार का आखिरी पूर्णकालिक बजट विकासोन्मुख

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नारेडको के अध्यक्ष राजन बंडेलकर ने कहा कि ‘‘यह अभी तक का सबसे अधिक विकासोन्मुख बजट है जिसमें मध्यम वर्ग को राहत और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके साथ ही केन्द्रीय स्तर पर 10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय से सभी क्षेत्रों में विकास, रोजगार और मांग में वृद्धि में मदद मिलेगी।’’ 

श्री बंडेलकर ने कहा कि ‘‘भारत के आर्थिक विकास की धुरी है और रियल एस्टेट इस इंफ्रास्ट्रक्चर के पूरे सेक्टर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। प्रमुख प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लिए आवंटन को 66 प्रतिशत तक बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचाने का सरकार का फैसला अफोर्डेबल हाउसिंग वर्ग में मांग को बढ़ावा देने के लिए बहुत आवश्यक है।

बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देने और एक नया अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ फंड स्थापित करने के निर्णय से टियर 2 और टियर 3 शहरों में हाउसिंग सेक्टर में भी तेजी आएगी।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘मध्यय वर्ग के लिए करों के मोर्चे पर छूट और 7 लाख रुपये की वार्षिक आय तक की कर छूट और अन्य इंसेंटिव से आम लोगों के हाथ में और पैसा आएगा। इसके साथ एक बड़े वर्ग में शामिल लोगों को अब अपना घर होने के अपने सपनों को साकार करने की अधिक उम्मीद मिलेगी।

हालांकि, इस क्षेत्र को आवास के मामले में करों में राहत की आवश्यकता होगी और एक से अधिक प्रॉपर्टी की खरीद को बढ़ावा देने के लिए बढ़ावा देने की आवश्यकता है, जो ‘‘हाउसिंग फॉर ऑल यानी सभी के लिए आवास’’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। यह भी उम्मीद की जाती है कि सरकार विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ रियल एस्टेट सेक्टर में मांग को तेजी से बढ़ाने वाले बेहद जरूरी कदम उठाएगी।’’

यह भी पढ़ें – मोदी सरकार के अंतिम पूर्णकालिक बजट में 100 साल के भारत की झलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *