बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 2105,सर्वाधिक पॉजिटिव केस दिल्ली से लौटे प्रवासियों के हैं।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

पिछले 24 घंट में 22 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं अबतक 593 मरीजों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की है।स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने बताया है कि अबतक राज्य में लौटे सात लाख प्रवासियों में से 12 हजार प्रवासियों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें से 1086 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।इनमें से सर्वाधिक पॉजिटिव केस दिल्ली से लौटे प्रवासियों के हैं। दिल्ली से लौटे 296 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र से 253, गुजरात से 180, हरियाणा से आए 66,पश्चिम बंगाल से लौटे 58 लोगों के सैंपल्स पॉजिटिव मिले हैं।बिहार में कोरोना ने  नया रिकॉर्ड बनाया है। गुरुवार को एक दिन में कोविड-19 के 324 नए केस मिले हैं, तो वहीं शुक्रवार की सुबह से अबतक 118 नए मरीज मिल चुके हैं, जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2105 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *