कायाकल्प की टीम ने खरीक पीएचसी का किया मूल्यांकन

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

-अस्पताल का बारीकी से किया निरीक्षण, एक-एक चीजों की ली जानकारी
-निरीक्षण में कायाकल्प की टीम अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट दिखी

भागलपुर-
कायाकल्प की टीम ने शनिवार को खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का जायजा लिया। जिला से गई कायाकल्प की टीम ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। एक-एक चीज की बारीकी से जानकारी ली। अस्पताल में साफ-सफाई से लेकर ओटी, लेबर रूम, पार्किंग, गार्डेन इत्यादि को जाना। जिला से मूल्यांकन के लिए आई कायाकल्प की टीम में केयर इंडिया के डीपीओ डॉ. राजेश मिश्रा और बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएचएम मनीष कुमार भट्ट थे। वहीं मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह समेत कई अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कायाकल्प की टीम व्यवस्था से संतुष्ट दिखी। डॉ. नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कायाकल्प विजिट को लेकर खरीक पीएचसी में पहले से तैयारी चल रही थी। हमलोगों ने बेहतर तैयारी की है। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई से लेकर मरीजों को मिलने वाली तमाम सुविधाओं का बेहतर तरीके से ख्याल रखा जाता है। यहां पर ओटी से लेकर लेबर रूम और अन्य संसाधन मरीजों के लिए हमेशा उपलब्ध रहती है। ओटी में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है।
हर मामले में अस्पताल की व्यवस्था बेहतर: केयर इंडिया के डीपीओ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि खऱीक पीएचसी में मरीजों के लिए तमाम सुविधाएं मौजूद थीं। अस्पताल परिसर में साफ- सफाई के बेहतर इंतजाम थे। ओपीडी से लेकर ओटी तक में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था थी। अस्पताल की व्यवस्था में काफी सुधार देखा गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौजूद मरीजों से भी हमलोगों ने बात की। मरीज भी यहां की व्यवस्था से काफी संतुष्ट दिखे। अस्पताल की व्यवस्था से मरीजों में कोई शिकायत नहीं देखी गई। सभी का कहना था कि यहां पर जब भी इलाज के लिए आते हैं, बेहतर व्यवस्था रहती है।
पीएचसी की तैयारी बेहतरः वहीं बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएचएम मनीष कुमार भट्ट ने बताया कि न सिर्फ अस्पताल के अंदर, बल्कि बाहर भी सफाई की व्यवस्था बेहतर थी। अस्पताल परिसर में सफाई का ध्यान रखा गया था। इन सब बातों का फर्क पड़ता है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान हर चीज व्यवस्थित दिखी। इस अस्पताल में मरीजों से जुड़ी हुई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता, जो कि तारीफ के काबिल है। अस्पताल के प्रभारी से लेकर कर्मी तक बेहतर काम कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मरीज भी यहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *