पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र सिंह ने जताई प्रवासी मज़दूरों की चिंता

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ बिपिन कुमार जी  से बात कर दिल्ली में फँसे  प्रवासी मज़दूरों के लिए गहरी  चिंता ज़ाहिर की।महासचिव डॉ बिपिन कुमार ने विश्व हिंदी परिषद द्वारा किए जा रहे प्रवासी मज़दूरों हेतु राहत सामग्री वितरण की जानकारी दी।
विदित हो कि इस कोरोना महामारी में लॉकडाउन को लेकर लाखों की संख्या में प्रवासी मज़दूर फँसे हुए है,जिसके लिए सरकार के अतिरिक्त कई सामाजिक संस्थाएँ आगे आकर खाद्य सामग्री एवं मास्क वितरित कर रही है।मज़दूर खाली पेट, सिर पर सामान की गठरी और गोद में बच्चा लिए आगे बढ़ रहे हैं। कोई फटकार रहा है तो कोई दुत्कार रहा है। इनके मासूम चेहरे बस बेरहम व्यवस्था से एक ही सवाल पूछ रहे हैं। आखिर हमारा गुनाह क्या है क्या घर जाना गुनाह है। क्या अपनों से मिलना अपराध है। लेकिन इनके सवाल का जवाब कोई भी नहीं दे रहा है। मजबूर लाचार यह लोग टकटकी लगाए हुए हैं कि कब बिना रोके इनकी मंजिल पूरी होगी।ऐसे समय में पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र सिंह द्वारा  जताई प्रवासी मज़दूरों की चिंता बिलकुल जायज़ एवं कविले तारीफ़ है।पूर्व मंत्री डॉ सिंह अपने लोगों को फ़ोन कर देश में बिभिन्न हिस्सों में फँसें प्रवासी मज़दूरों के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने को कहा।विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ बिपिन कुमार ने हरसंभव सहयोग करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *