—————————————————————————————————————–
पुणे : प्रसिद्ध अभिनेत्री, अभिनय कलाकार और सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी को सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा सम्मानित किया गया। ‘सूर्यदत्त’ के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया और उपाध्यक्ष सुषमा चोरडीया ने हेमा मालिनी को ‘सूर्यदत्त के विशेष स्कार्फ और सर्टिफिकेट’ से सम्मानित किया।

गणेश कला क्रीड़ा मंच में आयोजित 34वें पुणे महोत्सव में, हेमा मालिनी ने ‘कृष्णलिला’ की थीम पर शानदार बैले नृत्य प्रदर्शन के साथ 3000 से अधिक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर चोरडिया दम्पति ने उन्हें सम्मानित किया। पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, पुणे महोत्सव के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, मुख्य संयुक्त निदेशक डॉ. सतीश देसाई के साथ पुणे महोत्सव टीम के सदस्य उपस्थित थे।

प्रो. डॉ. संजय चोरडिया ने कहा, “हेमा मालिनी एक अनुभवी अभिनेत्री होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की सांसद भी हैं। वह पिछले कई सालों से पुणे महोत्सव में अपने साहसी नृत्य प्रदर्शन से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। इस साल भी 73 साल की हेमा मालिनी ने बेहद खूबसूरत और आकर्षक डांस कर दर्शकों का दिल जीत लिया। सिनेमा, नाटक, नृत्य, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय है और उनका सम्मान खुशी की बात है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *