7 अगस्त को मल्टीकलर स्टील्स का 7 मेगा इंवेंट हुआ संपन्न 

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नई दिल्ली-

 मल्टीकलर स्टील्स द्वारा आज  7 अगस्त को 7 मेगा इवेट का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव में यह खास आयोजन किया गया है।

मल्टीकलर स्टील्स के एमडी राजेश गुप्ता ने बताया कि इस मेगा इंवेंट में फ्री आईचेकअप कैम्प, ट्री प्लांटेशन ड्राइव, एकल विद्यालय का डेमोसट्रेशन, रखा गया है। वहीं  मल्टी कलर एक्सपीरयंस के साथ मल्टीकलर भोजनालय, शूट ब्लास्टिक लाइन इवेंट का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके का उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में बावल के एसडीएम संजीव कुमार एवं गेस्ट ऑफ ऑनर भाजपा नेता अरुण यादव उपस्थित रहे।

राजेश गुप्ता ने बताया कि दस बजे से दो बजे तक एकल विद्यालय केंद्र में डेमो प्रदर्शित किया गया जिसमे हजारों लोगों ने सहभागिता दिखाई व एकल विद्यालय द्वारा किये जा रहे जनउपयोगी कार्य की सराहना की । एकल विद्यालय केंद्र को  भारत लोक शिक्षा परिषद के निरीछण में डेमो का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आज पर्यावरण पर खास ध्यान देने की जरूरत है एवं युवाओं को इस ओर जागरूक करने की भी जरूरत है इसी को ध्यान में रखते हुए दिन के 11 बजे रोटरी क्लब डेलाइट एवं रोटरी क्लब ऑफ़ दिल्ली इनफिनिटी के सहयोग से मॉस ट्री प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए । वहीँ निःशुल्क आई चेकअप कैम्प में नजदीकी ग्रामीण छेत्रों से हजारो लोगों ने सहभागिता दिखाई व लगभग 250 लोग लाभान्वित हुए और 11 ऐसे मरीज भी मिले जिन्हें रोटरी देलहाइट और रोटरी इंफिनिटी के सहयोग से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए सहयोग प्राप्त हुआ। जांच शिविर में नेत्र की हो रही समस्याओं व बच्चों के स्वस्थ कैसे रखें इसका भी सन्देश दिया गया। 

 देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इस ओर ध्यान में रखते हुए मल्टीकलर स्टील्स कई योजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है। जिसमें आम सहयोग की भी जरूरत है। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश गुप्ता, डायरेक्टर दीप गुप्ता, डायरेक्टर आशीष गुप्ता, डायरेक्टर दीपेन गुप्ता ने भी मेगा इवेंट पर अपने विचार रखें व युवाओं से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सन्देश दिया। गौरतलब है कि मल्टीकलर स्टील्स पिछले 25 वर्षों से भारत में एक विश्वसनीय नाम है, जो मेटल बिल्डिंग सिस्टम्स – मेटल रूफिंग एंड वॉल क्लैडिंग, प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग्स (पीईबी), स्टील डेक फ्लोर सिस्टम, पोर्टेबल बिल्डिंग और इंसुलेटेड सैंडविच पैनल्स निर्माण का कार्य कर रही है और देश में कई महत्व पूर्ण योजनाओं में अपनी सेवाएं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *