एंथ्रोनिक संस्था द्वारा दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नई दिल्ली : नई दिल्ली के होटल ताज विवांता में एंथ्रोनिक कंपनी द्वारा दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “पीएसयूस इन इंडिया “(द पथ अहेड) था। शनिवार को इस वर्कशॉप का अंतिम दिन था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी द्वारा शुक्रवार को किया गया था। कार्यक्रम में 55 पीएसयू के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें कई सेशन हुए। कार्यक्रम में पीएसयू को कैसे और लाभ में लाया जाए इस पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएसयू न्यू इंडिया के विजन पर खास चर्चा इस दौरान देखने को मिली। कार्यक्रम में सांसद सत्यदेव पचौरी ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को रखा और पीएसयू कंपनी को बेहतर करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कियाा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राहुल देव ने किया और कहा कि एंथ्रोनिक की कोशिश रही है कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आम आदमी तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस एस भट्टाचार्य, जय प्रकाश द्विवेदी डॉ. अनिल वाली, उपेश दहारिया, डॉ. सिनेसिसि मुखोपाध्याय, डॉ. कुंदन मुखर्जी, डॉ. सुवोजित घोष, अनिल सपरवाल और कुंदनलाल ने अपने प्रेजेंटेशन दिए और बताया कि आगामी दिनों में पीएसयू भागीदारी को कैसे बढ़ाया जा सकता है और इस मुद्दे पर खास चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *