मोदी ने आर्थिक पैकेज की घोषणआ की, 20 लाख करोड़ का पैकेज की घोषणा

नईदिल्ली-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। यह पैकेज 20 लाख करोड़ का है। पीएम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के लिए है। पीएम मोदी ने कहा कि यह आर्थिक पैकेज व्यापार और किसान सबके लिए है। उन्होंने कहा  कि इसकी जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन करेंगी। जो हर सेक्टर के लिए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि विगत छह वर्षेों में संकट के समय भारत अधिक सक्षम है क्योंकि हम मजबूत होकर उभरे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज डिजिटल के कारण हर किसानों के खाते में पैसे गए जबकि लॉकडाउन था। क्योंकि भाजपा सरकार ने पहले इसपर कार्य किया था।

मोदी ने कहा कि विपरित परिस्थितियों में देश ने हमारे गरीब भाई बहनों की सहायता की जा रही है।

लॉकडाउन के तीसरे चरण की मियाद 17 को पूरी हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजसएक बार फिर देश को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश के लिए आत्मनिर्भर पैकेज की घोषणा की। मोदी 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया।  ये आर्थिक पैकेज, ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। मोदी ने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है। ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है। इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपये का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को,आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए,इस पैकेज में भूमि, श्रम, नकदी और कानून सभी पर बल दिया गया है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा हो रहे हैं, एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है। विश्व भर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही हैं। सारी दुनिया, जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है। लेकिन थकना, हारना, टूटना-बिखरना, मानव को मंजूर नहीं है। सतर्क रहते हुए, ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए, अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है- “आत्मनिर्भर भारत”। जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई (PPE) किट नहीं बनती थी। एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था। आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज 2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं। एक राष्ट्र के रूप में आज हम एक बहुत ही अहम मोड़ पर खड़े हैं। इतनी बड़ी आपदा भारत के लिए एक संकेत लेकर आई है, एक संदेश लेकर आई है, एक अवसर लेकर आई है। ये हम इसलिए कर पाएं क्योंकि भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया। आपदा को अवसर में बदलने की भारत की ये दृष्टि आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प के लिए उतनी की प्रभावी सिद्ध होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *